गुजरात के परिवार के साथ मेमू ट्रेन में मारपीट: 7 आरोपियों पर केस दर्ज, पॉक्सो की धाराएं भी जोड़ी गईं
नागदा/उज्जैन। गुजरात से आए एक परिवार के साथ मेमू ट्रेन में हुई मारपीट के मामले में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं, जिससे आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।जीआरपी के अनुसार, इस मामले में चंबल सागर कॉलोनी नागदा निवासी अब्दुल रहमान पिता बाबु अब्दुल रजाक, अमन पिता अकरम रंगरेज, मोहम्मद आवेश पिता अब्दुल रहमान, दुर्गापूरा निवासी सनी पिता धर्मेंद्र मल्लाह, खाचरौद रावत पथ निवासी अमन पिता गफ्फार खां, बुरहान पिता ताज खान तथा चंबल सागर मार्ग नागदा निवासी इरफान पिता रजाक मंसूरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, ट्रेन में हुई इस घटना के दौरान परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दो अन्य मामलों में भी प्रकरण दर्ज
इसी क्रम में जीआरपी ने दो अन्य प्रकरण भी दर्ज किए हैं। पहले मामले में रोशन शुक्ला की शिकायत पर अमजद लाला के खिलाफ तथा अमजद लाला की शिकायत पर रोशन शुक्ला के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।वहीं मंडी थाना क्षेत्र में अनुज जिनवाल की शिकायत पर बब्बन एवं एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। अनुज जिनवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल पर खाना पैक कराते समय भीड़ में शामिल आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में शोक का माहौल
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष