मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
मथुरा। मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पर मतदाता सूची में अनियमितता करने के गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकदम ने कहा कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर सुनियोजित तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस प्रक्रिया में विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से जुड़े मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकदम ने आरोप लगाया कि इस पूरे कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) पर दबाव बनाया जा रहा है और उनसे नियमों के विरुद्ध कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सीधा हमला बताया।पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ होती है और उसमें इस प्रकार की छेड़छाड़ पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यह मामला केवल कांग्रेस या किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर विषय है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मतदाता सूची में की जा रही कथित गड़बड़ियों को नहीं रोका गया, तो निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से लेकर न्यायालय तक की जाएगी।पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव की मांग की। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से अपील की कि वे अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों या कांग्रेस कार्यालय को सूचित करें।

Australia में सिख युवक पर नस्लीय हमला, जिम के बाहर मारपीट
मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं