सोहागी पहाड़ चेक पॉइंट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली
नेशनल हाईवे 30 (NH-30) पर स्थित सोहागी पहाड़ एक बार फिर सुर्खियों में है, इस बार प्रशासन की नाक के नीचे हो रही अवैध वसूली को लेकर। चालकों का आरोप है कि चेक पॉइंट पर कर्मियों ने बिना वैध रसीद या आदेश पैसों की मांग की। विरोध करने पर अभद्रता की गई, जिससे आक्रोशित ट्रक चालकों ने अपने वाहन बीच सड़क पर खड़े कर दिए और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस कारण बस यात्रियों और आपातकालीन सेवाओं को काफी परेशानी हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेताकमांडो अरुण कुमार गौतम समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों की समस्याएँ सुनी और मौके पर मौजूद कर्मियों से वसूली के आधार पर कड़े सवाल किए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि "चेक पॉइंट सुरक्षा के लिए होते हैं, लूट के लिए नहीं। गरीब और मेहनतकश चालकों की जेब पर डाका डालना बंद किया जाए।"बाद में पुलिस और प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चालकों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और यातायात बहाल हुआ।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोहागी पहाड़ पर यह अवैध वसूली लंबे समय से चल रही है। चालकों ने मांग की है कि इस चेक पॉइंट पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और वसूली में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट