मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
खरगोन जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खलटाका चौकी पुलिस (थाना बालकवाड़ा) ने मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 13 चोरी की मोटर साइकिलें जब्त की हैं।जानकारी के अनुसार कसरावद क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान खलटाका चौकी पुलिस टीम ने एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। जब पुलिस ने उनसे बाइक के कागजात मांगे तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि मोटर साइकिल चोरी की है। पुलिस ने तुरंत बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आमीन उर्फ कालू और हातिम, निवासी आनंदबेड़ी, ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी अक्लीम पिता अल्लाबेली, निवासी खड़कवाणी तथा एक बाल अपचारी (निवासी आनंदबेड़ी) के साथ मिलकर खरगोन मेला, सनावद, कसरावद, धार, बड़वानी और खंडवा जिले के विभिन्न मेलों और क्षेत्रों से मोटर साइकिलें चोरी की हैं।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अक्लीम पिता अल्लाबेली खड़कवाणी और बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर कुल 13 मोटर साइकिलें बरामद कीं।यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मिथुन चौहान सहित खलटाका चौकी की संपूर्ण पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जटाशंकर मेले में बच्चों के लिए निःशुल्क झूले, श्रद्धालुओं को बांटी गई जलेबी
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त