दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
दमोह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां ऑनलाइन सट्टेबाजी और धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग शहरों और राज्यों से जुड़े हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। सूचना मिलने पर देहात थाना क्षेत्र के मुस्की बाबा धाम के पास एक किराए के मकान पर रेड की गई, जहां से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 26 एंड्रॉइड मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 2 लैपटॉप, 2 ब्रॉडबैंड राउटर, एक स्कॉर्पियो वाहन, 8 लाख रुपए नकद सहित कुल 30 लाख 26 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। इसके अलावा वर्चुअल अकाउंट और अन्य डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए लोगों को ठग रहा था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

US-Iran वार्ता के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी, बढ़ा तनाव
नर्मदा पुल से कूदे युवक की जान बची
खूंखार बटालियन कमांडर का सरेंडर, बस्तर नक्सलवाद से मुक्ति की ओर
सांदीपनि विद्यालय बागली में टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह
आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, अस्पताल ने किया खंडन