सांदीपनि विद्यालय बागली में टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह
बागली: शासकीय सांदीपनि विद्यालय में मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 5वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र और पानी की बोतल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने मिलकर छात्रों का हौसला बढ़ाया।प्राचार्य प्रकाश डाबी ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत करते हैं। वर्तमान में विद्यालय में 45 स्टाफ सदस्य कार्यरत हैं, जिसे बढ़ाकर 71 करने की योजना है। वहीं आगामी सत्र 2026-27 में 1830 छात्र-छात्राओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर