बड़वानी: छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल से एक युवक द्वारा नदी में कूदने की घटना सामने आई, लेकिन समय रहते बचाव होने से उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार, धार जिले के पेडकर करौली निवासी शिव डावर ने किसी विवाद के चलते आवेश में आकर पुल से छलांग लगा दी। नदी में गिरते ही उसने पिलर पर लगे लाइफ सपोर्ट रिंग को पकड़ लिया।मौके पर मौजूद एक नाविक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची SDERF टीम और डायल 112 की मदद से युवक को जिला अस्पताल बड़वानी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।