जबलपुर: सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पर आयुष्मान योजना की आड़ में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।बहुजन चेतना विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वहीं अस्पताल प्रमुख कौस्तुभ वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संस्थान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है और सभी कार्य नियमों के अनुसार किए जा रहे हैं।