जबलपुर में मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना के तहत 121 जोड़ों का हुआ विवाह
जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत जबलपुर में एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 121 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे बिना किसी बोझ के विवाह संपन्न हो पा रहे हैं।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कारधानी ग्रुप का विशेष योगदान रहा। ग्रुप द्वारा योजना के अंतर्गत विवाह कर रही दुल्हनों को निःशुल्क मेकअप सेवा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम प्रमुख अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेवा में रोजी मैडम, नीतू, अनुराधा तिवारी, ऋतुराज, अलीशा, अर्चना जैसवाल, रेशमा साहू, ज्योति बर्मन, शिवांगी सहित करीब 150 ब्यूटीशियनों ने स्वेच्छा से सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान विवाह स्थल को पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराए गए। समारोह में वर-वधू पक्ष के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और अल्पसंख्यक परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह की सुविधा देना है। इस आयोजन से न केवल 121 परिवारों के चेहरों पर खुशी आई, बल्कि सामाजिक सहयोग और सामूहिक सहभागिता का भी सशक्त संदेश समाज को मिला।कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित सामग्री एवं उपहार प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट