खदान में मिला लापता युवक का शव, जांच शुरू
कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित एक खदान में 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बादल कोल के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता बताया जा रहा था।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने खदान में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को खदान से बाहर निकाला।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रंगनाथ नगर क्षेत्र का ही निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक खदान में कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
खरमास में नई सरकार की चर्चा तेज, भाजपा में नए सीएम को लेकर मंथन
लायंस क्लब नागदा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
नागदा में रंगपंचमी पर बिरलाग्राम गेर निकालेगी
संत समाज ने योगी-शंकराचार्य विवाद पर मध्यस्थता की अपील
फोटो एडिट कर पोस्ट करने पर युवक की पिटाई