संत समाज ने योगी-शंकराचार्य विवाद पर मध्यस्थता की अपील
मथुरा में संत समाज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच चल रहे मतभेद को समाप्त करने की अपील की है। संतों का कहना है कि दोनों ही सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें आपस में संवाद कर मनमुटाव दूर करना चाहिए।श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज और महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को इस समय एकजुट रहने की जरूरत है और किसी भी विवाद से समाज में गलत संदेश जा सकता है। संतों ने दोनों पक्षों से बातचीत और सहयोग के माध्यम से समस्या सुलझाने का आग्रह किया।संतों ने बताया कि शंकराचार्य की धर्म यात्रा 7 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के संदर्भ में यह यात्रा शुरू की गई थी, और इसके दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाएं भी चल रही हैं।

कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
खरमास में नई सरकार की चर्चा तेज, भाजपा में नए सीएम को लेकर मंथन
लायंस क्लब नागदा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
नागदा में रंगपंचमी पर बिरलाग्राम गेर निकालेगी
संत समाज ने योगी-शंकराचार्य विवाद पर मध्यस्थता की अपील
फोटो एडिट कर पोस्ट करने पर युवक की पिटाई