नागदा में रंगपंचमी पर बिरलाग्राम गेर निकालेगी
नागदा में बिरलाग्राम सांस्कृतिक मंच और मयूर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च 2026 को रंगपंचमी पर भव्य गेर निकलेगी। गेर सुबह 9 बजे नवीन श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर गवर्नमेंट कालोनी रोड, अशोक कॉलोनी, बड़केश्वर महादेव मंदिर होते हुए मयूर स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड नंबर 1 पर समाप्त होगी।गेर में पोहे-ठंडाई के साथ शुरुआत होगी और पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग डीजे की व्यवस्था रहेगी। बेण्ड बाजे और रंग-गुलाल के साथ शामिल होने वाले लोग टोली बनाकर उत्सव में भाग लेंगे। आयोजन में स्थानीय समाजसेवी और क्लब सदस्य लोगों से गेर में शामिल होने की अपील कर चुके हैं।

कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
खरमास में नई सरकार की चर्चा तेज, भाजपा में नए सीएम को लेकर मंथन
लायंस क्लब नागदा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
नागदा में रंगपंचमी पर बिरलाग्राम गेर निकालेगी
संत समाज ने योगी-शंकराचार्य विवाद पर मध्यस्थता की अपील
फोटो एडिट कर पोस्ट करने पर युवक की पिटाई