युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र से युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए जिला मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार मृतक महाराष्ट्र में कुल्फी बेचने का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी गई। जब शव को भीलवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी लाया गया, तब परिजनों ने मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे, जिससे उनकी शंका और गहरी हो गई।परिजनों का आरोप है कि युवक की सामान्य मौत नहीं हुई, बल्कि उसके साथ मारपीट कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि जब श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी परिजनों को शरीर पर चोटों के निशानों की पूरी जानकारी लगी, जिसके बाद वे आक्रोशित हो गए और शव को वापस मोर्चरी ले आए।घटना के बाद जिला मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच कारोई थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जटाशंकर मेले में बच्चों के लिए निःशुल्क झूले, श्रद्धालुओं को बांटी गई जलेबी
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार, खलटाका चौकी पुलिस ने 13 बाइक की जब्त