एसबीआई के सीएसआर सहयोग से जबेरा की प्राथमिक शाला पौड़ी मानगढ़ में नवीन फर्नीचर व कक्ष का लोकार्पण
दमोह।
दमोह जिले के जबेरा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला पौड़ी मानगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत नवीन फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने एवं एक कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा, भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर हरीश रघुवंशी, चीफ मैनेजर आशीष रावत, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) हेमंत कुमार, जबेरा ब्रांच से सौरभ राय, ग्राम सरपंच मनोज राय एवं विद्यालय के प्राचार्य रामकिंकर शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक राजेश जैन द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में दमोह जिले की जबेरा जनपद के ग्राम पौड़ी मानगढ़ की प्राथमिक शाला में सीएसआर गतिविधि के तहत 80 नवीन बेंच उपलब्ध कराई गईं तथा एक कक्ष का जीर्णोद्धार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों का लोकार्पण स्वयं छात्र-छात्राओं के हाथों कराया गया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के मन में परीक्षा को लेकर होने वाले भय को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा परीक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा एवं बैंक के अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें लगन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर शैक्षणिक संसाधन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उल्लेखनीय है कि छोटे से ग्राम पौड़ी मानगढ़ में जन्मे सौरभ राय, जो वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक की जबेरा शाखा में कार्यरत हैं, ने इस सीएसआर कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने भारतीय स्टेट बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण शिक्षा के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
मोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस ने 13 बाइक की जब्त
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सिरोही में बड़ी कार्रवाई, ईनामी डोडा पोस्त सप्लायर गैंग पकड़ा गया
खाचरोद–नागदा विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर कांग्रेस का वॉकआउट