चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग, कांच तोड़कर ड्राइवर की जान बचाई
खरगोन जिले के भगवानपुरा तहसील अंतर्गत देवनल्या ग्राम पंचायत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना बरुड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते गाड़ी से तेज लपटें उठने लगीं।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच यह घटना हुई। स्कॉर्पियो गाड़ी सेमलिया गांव निवासी हमा पटेल की पत्नी की अस्थियां विसर्जन के लिए ओंकारेश्वर जा रही थी। गाड़ी जैसे ही करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी, उसमें अचानक आग लग गई।आग लगते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कांच तोड़कर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि भूरेलाल बिलवाले ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। गाड़ी नंबर MP10 BA 4315 है, जो रतन पिता बहरिया रावत के नाम से दर्ज है।

US-Iran वार्ता के बीच ईरान की बड़ी चेतावनी, बढ़ा तनाव
नर्मदा पुल से कूदे युवक की जान बची
खूंखार बटालियन कमांडर का सरेंडर, बस्तर नक्सलवाद से मुक्ति की ओर
सांदीपनि विद्यालय बागली में टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह
आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, अस्पताल ने किया खंडन