कटनी में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 5 डिब्बे डिरेल
कटनी शहर के बाबा घाट रेल ब्रिज के पास ‘क’ केबिन के नजदीक शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोयला लोड एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बिलासपुर से बड़ोदरा की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
रेलवे की टीम ने तत्काल राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। डिरेल हुए डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। घटना स्थल पर पहुंचे डीआरएम जबलपुर कमल कुमार तालरेजा ने बताया कि मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे हैं, जिसके कारण कुछ यात्री ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। हालांकि ट्रेनों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है और कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है।
फिलहाल डाउन ट्रैक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और रेलवे की टीमें लगातार ट्रैक को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए एनकेजे, मझगवा और हरदुआ तक वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रैक को ठीक कर रेल यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
खरमास में नई सरकार की चर्चा तेज, भाजपा में नए सीएम को लेकर मंथन
लायंस क्लब नागदा ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
नागदा में रंगपंचमी पर बिरलाग्राम गेर निकालेगी
संत समाज ने योगी-शंकराचार्य विवाद पर मध्यस्थता की अपील
फोटो एडिट कर पोस्ट करने पर युवक की पिटाई