हाईवे पर कहर बनी रफ्तार, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
मथुरा | जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा–बरेली हाईवे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का गवाह बना, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव भीमा नगला के समीप हुआ, जिसने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।मृतक की पहचान लालाराम (64 वर्ष) निवासी दिसवार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लालाराम सड़क पर गिर पड़े और बोलेरो चालक उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार लालाराम अपने परिजन के साथ श्रीजी वाटिका, बलदेव रोड राया में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे युवक दुर्गेश ने बताया कि जैसे ही वे हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें संभलने का मौका ही नहीं दिया। अचानक हुई टक्कर ने सब कुछ पल भर में बदल दिया।हादसे की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया।यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर और जानलेवा परिणामों की चेतावनी देता है।

कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से