मथुरा से अयोध्या भेजा गया प्रसाद, रामनवमी पर होगा अर्पित
मथुरा से अयोध्या के बीच एक नई आध्यात्मिक परंपरा की शुरुआत हुई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के लिए प्रसाद और पूजन सामग्री विधि-विधान के साथ रवाना की गई, जिसे रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला को अर्पित किया जाएगा। इस दौरान जन्मभूमि परिसर में भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।प्रसाद भेजने से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से पूजन सामग्री को एकत्र कर विधिपूर्वक पूजन किया गया। इसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। हल्की बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्यामें लोग कार्यक्रम में शामिल रहे। भक्ति गीतों और प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह पहल श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्रीराम जन्मभूमि के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि संत चंपतराय और राजेन्द्र सिंह पंकज के परामर्श से यह निर्णय लिया गया है, जिससे दोनों धामों के भक्तों के बीच आस्था का सेतु मजबूत होगा।अयोध्या भेजे गए प्रसाद में ग्यारह मन धनिया की पंजीरी, लड्डू, फल, पंचमेवा, रामलला के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और सुगंधित द्रव्य शामिल हैं। इन सभी वस्तुओं को धार्मिक परंपराओं के अनुसार तैयार कर सुसज्जित वाहन से रवाना किया गया। यह प्रसाद 27 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल नवमी यानी रामनवमी के दिन रामलला को अर्पित किया जाएगा।कपिल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव सनातन धर्म की आत्मा हैं। काशी विश्वनाथ धाम और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बीच पहले से ही शिवरात्रि और होली जैसे अवसरों पर आध्यात्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं। अब अयोध्या और मथुरा के बीच शुरू हुई यह नई परंपरा सनातन संस्कृति को और मजबूत करेगी।

अकलेरा में 1.10 करोड़ से बने CMO कार्यालय का लोकार्पण
भारी विरोध के बीच गुजरात में UCC विधेयक पेश, लिव-इन और दो शादियों पर नए नियम
ग्वारीघाट स्थित शिवशक्ति धाम में सोमेश्वरी महाकाली का अद्भुत दरबार
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा झटका: LPG सिलेंडर सरेंडर करने का आदेश