ग्वारीघाट स्थित शिवशक्ति धाम में सोमेश्वरी महाकाली का अद्भुत दरबार
जबलपुर के ग्वारीघाट भटौली स्थित श्री शिवशक्ति धाम मंदिर में विराजित सोमेश्वरी महाकाली का दरबार इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर के पुजारी ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले भक्त भी मां की महिमा और चमत्कारिक अनुभवों का वर्णन करते नजर आ रहे हैं।मंदिर के पुजारी गुड्डा महाराज ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया किमंदिर का निर्माण भले ही लगभग एक वर्ष पहले हुआ हो, लेकिन यहां स्थापित माता की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन और विशेष महिमा वाली है।पुजारी के अनुसार, सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है।मंदिर परिसर में रोजाना पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। भक्तों का कहना है कि मां सोमेश्वरी महाकाली के दरबार में आने से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक सुकून मिलता है।नवरात्रि के इस पावन अवसर पर यह मंदिर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का केंद्र बनकर लोगों को आकर्षित कर रहा है।

भारत-अमेरिका रिश्ते साझा हितों पर आधारित: कोल्बी
प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार का बड़ा फैसला, 11 जिलों को मिलेगा फायदा
अकलेरा में 1.10 करोड़ से बने CMO कार्यालय का लोकार्पण
भारी विरोध के बीच गुजरात में UCC विधेयक पेश, लिव-इन और दो शादियों पर नए नियम
ग्वारीघाट स्थित शिवशक्ति धाम में सोमेश्वरी महाकाली का अद्भुत दरबार