सनावद में गणगौर पर्व के अवसर पर बस स्टैंड और कृषि उपज मंडी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। धणियर राजा और माता राणुबाई के स्वागत में भक्तों के बीच गहरा उत्साह और आस्था देखने को मिली।नगर के विभिन्न मोहल्लों से सुसज्जित रथों और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में मंडी परिसर पहुंचे। रथों के आगमन पर जयकारों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया और अपनी भक्ति प्रकट की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और झालरिया नृत्य के माध्यम से उत्सव को जीवंत बना दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर पालिका ने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।भक्ति, परंपरा और लोक संस्कृति के इस संगम ने सनावद में गणगौर पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने माता राणुबाई और धणियर राजा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।