वृंदावन में भागवत छात्र की संदिग्ध मौत, आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वृंदावन। धार्मिक नगरी वृंदावन में भागवत की पढ़ाई करने आए एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। युवक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।मृतक की पहचान सागर पुत्र राजन, निवासी दुर्गवन, जनपद हरदोई (प्रयागराज) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सागर करीब आठ माह पूर्व वृंदावन आया था और थाना वृंदावन क्षेत्र स्थित श्याम कुटी में रहकर भागवत की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। सोमवार देर रात करीब 10 बजे उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली।काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो साथ में रहने वाले अन्य छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम गृह पर जैसे ही परिजन पहुंचे, माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बताया कि सागर परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार की उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि सागर बेहद सरल स्वभाव और धार्मिक विचारों वाला युवक था, ऐसे में उसका यह कदम परिवार के लिए समझ से परे है।बताया जा रहा है कि सागर ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने दुनिया को अलविदा कहने जैसे भाव व्यक्त किए थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के मोबाइल फोन की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से वृंदावन में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन