महाशिवरात्रि व होली को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
मथुरा | महाशिवरात्रि और होली के पर्वों को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने की। इस दौरान सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपदभर में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 और होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, ऐसे में सभी विभाग समय से अपनी-अपनी तैयारियां पूरी करें।बैठक में ब्रज क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रमुख होली आयोजनों का विस्तृत कैलेंडर भी साझा किया गया। इसके अनुसार 24 फरवरी को बरसाना में लड्डू होली, 25 फरवरी को बरसाना में लट्ठमार होली, 26 फरवरी को नंदगांव में लट्ठमार होली, 27 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं श्री बांके बिहारी जी मंदिर में होली, 28 फरवरी को गोकुल में छड़ीमार होली, 3 और 4 मार्च को फालैन गांव में जलती होली से पंडा निकलने की परंपरा, जबकि 5 मार्च को दाऊजी मंदिर में हुरंगा आयोजित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों की प्लास्टिक रैपिंग कराई जाए तथा लटकते हुए बिजली के तारों को समय रहते दुरुस्त किया जाए। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महत्वपूर्ण मार्गों पर एम्बुलेंस तैनात करने और आपात स्थितियों के लिए अस्पतालों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रूट डायवर्जन की योजना पहले से तैयार करने, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा
राजस्थान के विनोद जाखड़ बने National Students' Union of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से