अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग ने जोर पकड़ा
खरगोन। न्यायालयीन कार्य के दौरान अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सोमवार को अभिभाषक संघ के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने हाल ही में प्रदेश के शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया। विरोध स्वरूप अधिवक्ता प्रतिवाद दिवस के रूप में कार्य से विरत रहे।दोपहर के समय सभी अधिवक्ता एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग की गई।अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पवन बिल्लौरे ने कहा कि शिवपुरी की घटना ने पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को आक्रोशित और चिंतित कर दिया है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं, लेकिन आज उनकी सुरक्षा खतरे में है। यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग दोहराई।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज