महाशिवरात्रि पर मथुरा से काशी तक जाएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का दिव्य प्रसाद
मथुरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा एक विशेष धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा से काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी के लिए दिव्य प्रसाद भेजा जाएगा, जिसे महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती को अर्पित किया जाएगा।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में यह दिव्य प्रसाद दिनांक 08 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से विधि-विधान के साथ काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना होगा। प्रसाद को सुसज्जित वाहन द्वारा भेजा जाएगा, जिसमें मंदिर के पुजारी भी साथ रहेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव श्री कपिल शर्मा ने बताया कि यह पहल हरिहर भाव को साकार करने की दिशा में एक पावन प्रयास है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्वभूषण जी के परामर्श से इस धार्मिक नवाचार की शुरुआत की गई है, ताकि मथुरा और काशी के बीच आध्यात्मिक संबंध और अधिक प्रगाढ़ हो सकें।प्रसाद सामग्री में फलाहारी लड्डू, ताजे फल, पंचमेवा, बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री सहित अन्य शुद्ध व सुगंधित द्रव्य शामिल होंगे। यह समस्त सामग्री शास्त्रीय परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विधिवत रूप से तैयार की जा रही है।संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य श्री गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व ब्रजभूमि सहित देश-विदेश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक है, साथ ही इसी पावन रात्रि को शिवलिंग के प्रादुर्भाव की मान्यता भी जुड़ी हुई है।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की यह पहल काशी, मथुरा और अयोध्या के बीच धार्मिक एकता, सांस्कृतिक समन्वय और सनातन परंपराओं को और अधिक सशक्त करने का कार्य करेगी। यह आयोजन करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक आनंद का विषय बनेगा।

कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
मासूमियत में इबादत का जज्बा, अल्वेज़ ने रखा पहला रोज़ा
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से
भागीरथपुरा जल त्रासदी पर विधानसभा में जोरदार हंगामा