टूटी पुलिया में तेज रफ्तार बाइक घुसी, 3 युवक गंभीर घायल – MPRDC की लापरवाही से ग्रामीणों पर मौत का साया
खरगोन।
खरगोन जिले से सटे खंडवा-बड़ोदा स्टेट हाइवे पर नंदगांव फाटे के पास ध्वस्त हुई पुलिया की मरम्मत एक माह बाद भी नहीं हुई। MPRDC अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिम्मेदारों ने केवल साइड से अस्थायी मुरुम का ढेर लगाकर मार्ग सुचारू किया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया। इस लापरवाही का खामियाजा गुरुवार रात ग्रामीणों को भुगतना पड़ा।जानकारी के अनुसार, खरगोन मेला देखने देवनली (जिला बड़वानी) से लौट रहे चार युवकों की तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल (MP 46 ZF 4233) रात करीब 10:30 बजे अंधेरे में टूटी पुलिया पर मुरुम के ढेर से टकराई। बाइक सवार युवक लगभग 10 फीट उछलकर गिर गए, जिसमें दीपक (18) पुत्र भूरेलाल, अजय (16) पुत्र कुंवरसिंह, और लंकेश (18) पुत्र गोरेलाल गंभीर रूप से घायल हुए। चौथे युवक रंजीत को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया।स्थानीय ग्रामीणों ने MPRDC पर सवाल उठाया है कि एक माह से अधिक समय बीत गया, फिर भी पुलिया की मरम्मत क्यों नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की हालत जानलेवा बनी हुई है और यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।ग्रामीण और राहगीर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मरम्मत और पारदर्शी जवाब की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे किसी की जान जोखिम में न पड़े।

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त