आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन के विरोध में उज्जैन में बहुजन समाज का प्रदर्शन
उज्जैन से संजय शर्मा की रिपोर्ट। सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में आज उज्जैन में बहुजन समाज द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। एससी और एसटी संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और टावर चौक पर धरना देकर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार की कार्रवाई को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर विभिन्न संगठनों द्वारा उनके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है, वहीं अब बहुजन समाज भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। सभा के दौरान नेताओं ने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच के की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।सभा के बाद टावर चौक से कोठी पैलेस तक पैदल रैली निकाली गई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। कोठी पैलेस पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आईएएस संतोष वर्मा के निलंबन की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की गई।अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी ने कहा कि यदि सरकार ने संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली, तो 18 जनवरी को भोपाल में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी ने कहा कि यह लड़ाई सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है और बहुजन समाज किसी भी तरह के अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज होती नजर आ रही है और आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होने की संभावना जताई जा रही है।

Australia में सिख युवक पर नस्लीय हमला, जिम के बाहर मारपीट
मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं