एक ही मंच पर समाधान: संकल्प से समाधान अभियान में हजारों को लाभ
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया, जहां एक ही मंच पर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।इस विशेष शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय और खाद्य आपूर्ति सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।जनजागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और एचपीवी टीकाकरण भी किया गया। अभियान के तहत जिले में अब तक 94,370 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से अधिकांश का निराकरण किया जा चुका है।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर ने अभिभावकों से बालिकाओं के टीकाकरण, बच्चों की नियमित शिक्षा और किसानों से ऑर्गेनिक खेती अपनाने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि यह अभियान सरकार और जनता के साझा संकल्प का प्रतीक है और हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता है।

खरगापुर हत्याकांड में 18 दोषियों को उम्रकैद सजा
भीलगांव फायरिंग कांड: 10 करोड़ फिरौती मामले में बढ़ा आक्रोश
“दुर्घटना नहीं, लापरवाही”: बस हादसे पर पटवारी का हमला, सीएम Mohan Yadav पर निशाना
इंदौर इंजीनियर मौत केस: पेंटहाउस में विदेशी महिलाओं और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा