हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन
जबलपुर के धन्वंतरि नगर क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) त्रिपुर सुंदरी प्रखंड द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की और भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजन, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और व्यवस्थाएं समिति द्वारा सुचारू रूप से संचालित की गईं।समिति प्रमुख कपिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम पिछले सात वर्षों से लगातार हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन और भंडारे का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और धार्मिक भावनाओं को बढ़ावा मिलता है।

हेराफेरी मामले में सेबी सख्त, सात लोगों पर लगाया बैन
थायरॉइड से हैं परेशान? जानिए शरीर में कौन-सी कमी बढ़ाती है खतरा
कटहल का सेवन करें
मोबाइल के अधिक उपयोग से हो सकते हैं कई गंभीर रोग
मिर्जापुर में छिपा आरोपी दबोचा गया, रीवांचल एक्सप्रेस मामले में बड़ा खुलासा
मसूड़ों की बीमारी पेरियोडोंटाइटिस हो सकती है गंभीर