भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव उत्सव के रूप में मनाया गया, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा समाजजन का सैलाब
खरगोन (मध्य प्रदेश)।
ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव शनिवार को खरगोन में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुजराती लोहार समाज सहित विश्वकर्मा समाजजनों ने औरंगपुरा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विविध धार्मिक आयोजनों का आयोजन कर जन्मोत्सव को उत्सव का रूप दिया।मंदिर में विराजमान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह विशेष पूजन-अर्चन और आरती के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। दोपहर करीब 12 बजे सुसज्जित बग्घी में भगवान विश्वकर्मा का चित्र विराजमान कर जयकारों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।समाज अध्यक्ष संजय कर्मा एवं जितेंद्र कर्मा ने बताया कि समाज के इष्ट देव भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाजजन मंदिर पहुंचे और दर्शन के पश्चात शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा के दौरान ढोल-ताशों की गूंज और भक्ति गीतों पर समाज के महिला-पुरुष श्रद्धा और उत्साह के साथ झूमते नजर आए। यात्रा जुलवानिया रोड, नवग्रह मंदिर तिराहा, डायवर्सन रोड, राधावल्लभ, सराफा, कालिका माता मंदिर मार्ग, लिंक रोड और पुराना पुल होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।मंदिर पहुंचने पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात समाजजनों के लिए भंडारा प्रसादी रखी गई। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए, जहां पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा