कलेक्टर ने किया अस्पताल, स्कूल और नल-जल योजना का निरीक्षण
मोहन बड़ोदिया। गुरुवार दोपहर कलेक्टर ऋजु बाफना ने मोहन बड़ोदिया क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय कन्या शाला और नल-जल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन ब्लॉक में स्थित पब्लिक हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन में निर्माण से जुड़ी कई कमियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मामले की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय कन्या शाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्राओं से पाठ्य-पुस्तकें पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं की अच्छी तैयारी और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर प्रसन्न नजर आए और उन्हें चॉकलेट भेंट कर प्रोत्साहित किया।दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर ने गांव में संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण किया। कार्य में हो रही देरी पर उन्होंने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 20 दिनों के भीतर योजना का कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में अभी पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए।उल्लेखनीय है कि मोहन बड़ोदिया में बीते दो महीनों से पेयजल संकट बना हुआ था, जिसे लेकर ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी। कलेक्टर के निरीक्षण और सख्त निर्देशों के बाद ग्रामीणों को अब जल्द समाधान की उम्मीद दिखाई दे रही है।

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर लाल किला
छतों पर बिना लाइसेंस होर्डिंग पर रोक, नई प्रचार नियमावली लागू
पीएम मोदी के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज, गहलोत ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट और पंचायत चुनाव को बनाया मुद्दा
अमेरिकी टैरिफ दर में भारत को बड़ी राहत, 18 से घटकर अब 10 प्रतिशत हुआ टैरिफ