भाभा विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सम्पन्न, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
भोपाल।
भाभा विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिलीप कुमार डे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति
गणतंत्र दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रसाद पिल्लई, प्रो वाइस चांसलर डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. भारती सतानकार, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनोज शुक्ला, कुलसचिव डॉ. श्याम पाटकर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. नामिश मेहता, सीएओ विजय कुमार पुंज सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संविधान और शिक्षा की भूमिका पर प्रेरक संबोधन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रसाद पिल्लई ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1950 में लागू भारतीय संविधान ने देश को अधिकारों, कर्तव्यों और अनुशासन की स्पष्ट दिशा प्रदान की। इन्हीं संवैधानिक मूल्यों का अनुसरण करते हुए भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यार्थियों से उपलब्ध संसाधनों का श्रेष्ठ उपयोग कर राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।
वार्षिक रिपोर्ट एवं शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. भारती सतानकार, डॉ. नामिश मेहता एवं सीएओ विजय कुमार पुंज ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं कुलसचिव डॉ. श्याम पाटकर ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन