नशे के कारोबार से परेशान महिलाएं, एसपी को सौंपा ज्ञापन
खरगोन।
जिले के आदिवासी अंचल अंतर्गत ग्राम सुखपुरी में तेजी से फैल रहे नशे के अवैध कारोबार से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। खासतौर पर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गांव में अवैध शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने विरोध जताया और बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।महिलाओं ने अपने आवेदन में बताया कि ग्राम सुखपुरी, तहसील भगवानपुरा में लंबे समय से कच्ची, देशी और विदेशी शराब के साथ-साथ गांजे की अवैध बिक्री हो रही है। इससे गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो गया है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है।महिलाओं का कहना है कि नशे के कारण गांव में घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सीधा असर गरीब किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है, जिससे कई परिवार संकट में हैं।ग्रामीण महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में जगह-जगह अवैध शराब बिकने के कारण बाहरी लोगों का गांव में आना-जाना बढ़ गया है। रात के समय असामाजिक तत्व गांव में घूमते रहते हैं और गाली-गलौज जैसी घटनाएं करते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चियों में डर का माहौल बना हुआ है।महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब और गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।पुलिस प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा