कसरावद में ओलावृष्टि और आंधी से फसल बर्बाद, जयस संगठन ने दिया ज्ञापन
कसरावद।
कसरावद तहसील के ग्रामों में अचानक हुई तेज हवा, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की रबी की फसल चौपट कर दी। सुबह होते ही जब किसानों ने अपने खेतों का दौरा किया, तो गेहूं, चना और मक्का जैसी फसलें पूरी तरह नुकसान पहुंची देखकर उनके आशाओं पर पानी फिर गया।किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी मेहनत और निवेश बर्बाद हो गया है और अधिकांश किसान अब कर्ज में डूबे हुए हैं।इस स्थिति को देखते हुए जयस संगठन, कसरावद ने तहसीलदार कैलाश डामर के कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राजस्व विभाग द्वारा फसल नुकसान का आकलन कर वास्तविक नुकसान के अनुसार मुआवजा राशि दी जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान जयस संगठन के अध्यक्ष कपिल खराडे, शोभाराम पटेल, सोमल चौहान, अरविंद भूरिया, लखन भांवरें, अर्पित माथुर, विशाल गुड़िया, दिपक वर्मा, भगवान यादव, सचिन खराडे, राजकुमार वास्कले, राजेन्द्र, जगदीश, मुकेश, कालू ब्राह्मणे, ललित डावर सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।किसानों ने प्रशासन से अपील की कि जल्द से जल्द फसल नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा राशि जारी की जाए, ताकि उनका आर्थिक संकट कम हो सके।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली