रतलाम | मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक निजी स्कूल से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है....बोधी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की... बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार निगरानी रख रहे हैं....यह घटना तब हुई जब स्कूल ने छात्र और उसके माता-पिता को बातचीत के लिए बुलाया था। दरअसल, छात्र ने दो दिन पहले अपनी क्लास का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। इसी बात को लेकर स्कूल प्रबंधन ने उसे और उसके परिवार को बुलाया था.... पहले प्रिंसिपल ने बच्चे को अपने केबिन में समझाने की कोशिश की.... लेकिन जैसे ही छात्र ने अपने पिता को स्कूल में देखा, वह घबरा गया और अचानक ग्राउंड फ्लोर से दौड़ते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंच गया और बिना सोचे-समझे गैलरी से कूद गया....जब बच्चा नीचे गिरा, तो जोरदार आवाज हुई.... पास में मौजूद टीचर्स और स्टाफ तुरंत वहां पहुंचे और उसे उठाकर अस्पताल ले गए... डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को कई जगह फ्रैक्चर हैं और उसकी हालत नाजुक है... स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वे सिर्फ बच्चे और उसके पिता को समझाने के लिए बुला रहे थे, लेकिन बच्चे ने अचानक यह खतरनाक कदम उठा लिया...उधर, बच्चे के पिता जो सरकारी डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनका बेटा मोबाइल लेकर स्कूल जा रहा है या सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और एसडीएम भी स्कूल पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं...यह घटना साफ दिखाती है कि मोबाइल और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव डाल सकता है.... अगर समय रहते बच्चों को सही तरीके से समझाया और काउंसलिंग नहीं की गई, तो ऐसे हादसे और बढ़ सकते हैं...