मऊगंज/सीतापुर: मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा सीतापुर में बैंक मैनेजर विपिन पटेल का प्रमोशन होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बैंक स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्राहक भी मौजूद रहे।विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और कई ग्राहकों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विपिन पटेल ने अपने कार्यकाल में ग्राहकों के साथ परिवार जैसा व्यवहार किया और हर समस्या का त्वरित समाधान किया।उनके कार्यकाल में किसानों को केसीसी ऋण, छोटे व्यापारियों को सहयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक अच्छा अधिकारी और मार्गदर्शक बताया।प्रमोशन के बाद अब वे नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। विदाई समारोह में उन्हें फूल-मालाओं और स्मृति चिन्हों से सम्मानित किया गया।