मैहर: NH-30 रिगरा ब्रिज के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी।ट्रैक्टर-ट्रॉली डीजल खत्म होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी,जिसमें बरहों कार्यक्रम से लौट रहे लोग सवार थे।हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया।