बिस्टान में बैंककर्मी की हार्ट अटैक से मौत, ऋण विवाद के बाद सदमे का आरोप
बिस्टान, जिला खरगोन (मध्य प्रदेश)।
बिस्टान में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में पदस्थ सहायक लेखापाल अनिसुद्दीन जिलानी (62) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद बैंक परिसर और परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों और बैंक प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि ऋण स्वीकृति को लेकर ग्राहकों से हुई बहस और दबाव के चलते उन्हें गहरा सदमा लगा, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।जानकारी के अनुसार, अनिसुद्दीन जिलानी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की बिस्टान शाखा में सहायक लेखापाल के पद पर कार्यरत थे। बैंक मैनेजर श्यामलाल सोलंकी ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे बैंक के तीन ग्राहक उनसे मिलने पहुंचे थे। ऋण फाइल स्वीकृति में देरी को लेकर चर्चा के दौरान जिलानी को भी उनके चेंबर में बुलाया गया। बातचीत के दौरान ऋण स्वीकृति को लेकर बहस हुई, हालांकि बाद में ग्राहकों द्वारा माफी भी मांगी गई।बैंक प्रबंधन के अनुसार, इस घटना के कुछ समय बाद अनिसुद्दीन जिलानी को अचानक घबराहट महसूस हुई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। तत्काल उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया।मृतक की बेटी खुशबू जिलानी ने बताया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर बीमारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक में ग्राहकों द्वारा धमकाने और दबाव बनाने की वजह से पिता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा, जिसे वे सहन नहीं कर सके। परिजनों ने ऋण विवाद के दौरान धमकाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही बैंककर्मियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद