दिल्ली। धर्म रक्षा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिला। यह मुलाक़ात यमुना नदी की अविरल धारा और बढ़ते प्रदूषण को रोकने के उपायों पर केंद्रित रही।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि यमुना करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण और औद्योगिक कचरे के कारण इसकी पवित्रता खतरे में है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ यमुना केवल पुस्तकों में ही रह जाएगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और यमुना संरक्षण के लिए व्यापक योजनाओं और कड़ी निगरानी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट, नालों के डायवर्जन और औद्योगिक इकाइयों की सख्त निगरानी पर तेज़ी से काम किया जाएगा।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव गोड़ ने कहा कि यमुना संरक्षण केवल सरकार का नहीं बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। आचार्य बद्रीश, अभिषेक शर्मा, तपस्या शर्मा और महंत मोहिनी बिहारी शरण जी ने यमुना किनारे जागरूकता कार्यक्रम, कड़े नियम और स्वच्छता प्रयासों की अहमियत बताई प्रतिनिधि मंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाक़ात यमुना संरक्षण के लिए ठोस नीतियों और तेज़ कार्रवाई में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।