दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी पर गंभीर आरोप
सीहोर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में पदस्थ एक कर्मचारी पर बदतमीजी, धमकी और आपत्तिजनक हरकतों के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद पूरे कार्यालय में भय का माहौल बन गया है और मामला अब सीधे जिला पंचायत सीईओ तक पहुँच गया है।जानकारी के अनुसार, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों ने अपने ही सहकर्मी शेख अजहरुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शेख अजहरुद्दीन केंद्र में भृत्य के पद पर पदस्थ है। कर्मचारियों का कहना है कि वह लगातार कार्यालय में अभद्र व्यवहार करता है, महिला अधिकारी और महिला कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियाँ देता है।इतना ही नहीं, आरोप है कि वह कई बार बाहरी असामाजिक तत्वों को कार्यालय में बुलाकर कर्मचारियों को डराने का प्रयास करता रहा है। कर्मचारियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने आरोपी को कर्मचारियों के खाने, पीने के पानी और सरकारी फाइलों पर थूकते हुए कई बार देखा है।कर्मचारियों का कहना है कि इन घटनाओं को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज कर्मचारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।वहीं, इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सीईओ सृजना यादव ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार