झूठी एफआईआर पर समाज ने मांगी कार्रवाई, रोशन शुक्ला को सुरक्षा की मांग
नागदा (निप्र) – सर्व वाल्मीकि समाज नागदा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मेमू ट्रेन में हुए विवाद के बाद रोशन शुक्ला पर दर्ज झूठी एफआईआर को निरस्त करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि दाहोद से उज्जैन जा रही ट्रेन में वाल्मीकि समाज का एक परिवार अपनी नाबालिग बच्ची के साथ अस्थि विसर्जन के लिए यात्रा कर रहा था। रतलाम रेलवे स्टेशन से कुछ युवकों ने बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन शौचालय ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट हुई और खाचरोद से अन्य लोगों को बुलाकर पुनः हमला किया गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल समाजसेवी रोशन शुक्ला को सूचना दी, जो स्टेशन पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने जीआरपी थाना नागदा गए। इस दौरान स्टेशन पर लगभग 100-150 लोगों की भीड़ जमा हो गई, जहां अमजद लाला ने खुलकर रोशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी रोशन शुक्ला को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने झूठी एफआईआर केवल रोशन शुक्ला पर दर्ज कर दी। समाजजन ने मांग की कि यह एफआईआर तुरंत निरस्त की जाए, वास्तविक अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और रोशन शुक्ला को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर आकाश संकत, संदीप परोसिया, किशोर परोसिया, कालू डगर, पिंटू कल्याण, आकाश चौहान, उमेश मेवाती, कुशल धौलपुर, जितेंद्र डगर, मनोज कल्याण, किशोर जी पारोसिया, दीपक मेवाती, कुलदीप, राहुल मकवाना और समस्त वाल्मीकि समाज नागदा मौजूद रहे।

Petrol-Diesel Price: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दी राहत या बढ़ी मुसीबत? चेक करें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी ने दी राहत, फटाफट चेक करें अपने शहर का नया दाम