भीलवाड़ा में “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत विशाल धरना-प्रदर्शन संपन्न
भीलवाड़ा। 02 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक विशाल और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी (भीलवाड़ा शहर) द्वारा किया गया।धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मजदूर संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर करने और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव धीरज गुर्जर, जो कोहरा होने के कारण सीधे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए, उन्होंने मोबाइल के माध्यम से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोहनलाल सुखाड़िया की जयंती भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जनकल्याणकारी योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष श्री शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा,
“मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसान के जीवन का सहारा है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार इस योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। जब तक मजदूरों के हक सुरक्षित नहीं होंगे, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
शिवराम जी.पी. खटीक ने आगे कहा कि स्व. मोहनलाल सुखाड़िया सामाजिक न्याय और विकास के प्रतीक थे और कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, प्रदेश सचिव अशोक रच्छोया, प्रदेश सचिव रेणु मघवंशी, मंजू पोखरना, अनिल राठी, राजेंद्र जैन, मनोज पालीवाल, एडवोकेट कुणाल ओझा, भावेश पुरोहित, योगेश सोनी, रेखा हिरण, शिवप्रकाश घावरी, प्रकाश ओझा, उस्मान पठान, हमीद रंगरेज, अनिता पहाड़िया सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मैहर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी झुलसा
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में की इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सहभागिता