वृंदावन (मथुरा)  यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया, जिससे 10 पर्यटकों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है।जानकारी के अनुसार, स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से वृंदावन घूमने आए थे। जब स्टीमर नदी के बीच पहुंचा, तभी तेज हवाएं चलने लगीं और स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान स्टीमर पास के पीपा पुल से टकरा गया और पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोर भी लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार हादसे के समय तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे नदी में लहरें तेज हो गईं और यह दुर्घटना हुई। प्रशासन ने कहा है कि बचाव कार्य तेजी से जारी है और सभी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।