झालावाड़ जिले । दागीपुरा थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में करंट लगने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब वह अपने घर के पीछे खेत में कृषि कार्य के दौरान पानी दे रहा था।मृतक की पहचान बीरम पुत्र भोलाराम के रूप में हुई है। करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि मृतक की बेटी की शादी मात्र तीन दिन बाद होने वाली थी। घटना से परिवार में मातम छा गया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में रिपोर्ट दर्ज कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।