मथुरा के लक्ष्मी नगर में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, ट्रांसफर और बिना आदेश ड्यूटी को लेकर विरोध तेज
मथुरा। यमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर में आज सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मुख्य मांग थी कि उनका दूर-दराज़ क्षेत्रों में किया गया ट्रांसफर तुरंत रोका जाए। कर्मचारियों ने हाथ जोड़कर नगर आयुक्त से अपील की कि ट्रांसफर के कारण उनका खर्च, समय और परेशानी काफी बढ़ जाएगी, इसलिए इस आदेश पर पुनर्विचार किया जाए।
वहीं मौके पर एक और बड़ा विवाद सामने आया। वार्ड नंबर 14 के जमादार गोपाल सैनी द्वारा कर्मचारियों को सुबह 6 बजे ड्यूटी पर बुलाने की बात कही गई, जिससे कर्मचारी भड़क उठे। कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि बिना किसी लिखित आदेश के इतनी सुबह ड्यूटी पर बुलाने का अधिकार किसे है?कर्मचारियों ने यह भी पूछा कि यदि सुबह-सुबह किसी कर्मचारी के साथ कोई घटना होती है तो ज़िम्मेदारी कौन लेगा —
नगर निगम प्रशासन या फिर गोपाल सैनी?इसी मुद्दे को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने मांग रखी कि गोपाल सैनी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। कई कर्मचारियों ने यहां तक कहा कि या तो उन्हें पद से हटाया जाए या किसी और वार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाए।
कर्मचारियों का कहना है कि बिना लिखित आदेश सुबह 6 बजे बुलाना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह कर्मचारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ भी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन और तेज़ करेंगे।आज का यह विरोध साफ दर्शाता है कि सफाई कर्मचारियों में ट्रांसफर नीति और गैर-आधिकारिक आदेशों को लेकर भारी असंतोष है। कर्मचारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला