रीवा आयुर्वेदिक कॉलेज में अव्यवस्थाएं उजागर, मरीजों को नहीं मिल रहा समुचित उपचार
रीवा।
शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल रीवा में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्टाफ की लगातार छुट्टियों और डॉक्टरों की समय से पहले अनुपस्थिति के कारण मरीज परेशान होकर लौटने को मजबूर हैं।सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की फार्मेसी में कुल 5 कर्मचारी पदस्थ हैं, लेकिन कभी भी सभी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहते। कई बार 2 से 3 कर्मचारी छुट्टी पर रहते हैं, जिससे दवाओं के वितरण में भारी समस्या पैदा हो रही है। इसके चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है या कभी-कभी दवाइयां प्राप्त किए बिना लौटना पड़ता है।वहीं, अस्पताल की ओपीडी सेवाओं पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है। दोपहर 12 बजे तक अधिकांश डॉक्टर अपना चिकित्सा कक्ष लॉक कर निजी क्लिनिक चले जाते हैं, जिससे दूर-दराज से आए मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाता। इस मनमानी के चलते मरीजों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।अस्पताल अधीक्षक की अनुपस्थिति और व्यवस्थाओं में ढील पर भी सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव खुजे ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि भविष्य में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।फिलहाल, आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल रीवा में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों में गहरा रोष है, और वे प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा