नागदा जं. (निप्र)
चामुंडा माता मंदिर, प्रकाश नगर गली नंबर-1 में सर्वब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानूनी रोक लगाए जाने के बाद चल रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। समाजजनों ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।बैठक में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम सारस्वत को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर वाहन रैली का आयोजन कर परशुराम जी की महाआरती की जाएगी।इसके साथ ही 22 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती के अवसर पर आदित्य विद्या मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गत वर्ष परशुराम जयंती के आय-व्यय का लेखा-जोखा पुरुषोत्तम पुरोहित द्वारा प्रस्तुत किया गया।समाज अध्यक्ष आनंद दीक्षित ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने विचार रखे। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियाँ भी तय की गईं। वाहन रैली में महिलाओं की जिम्मेदारी माया शर्मा, चंद्रकांता शर्मा और इंदू पांडे को सौंपी गई, जबकि पुरुष वर्ग की जिम्मेदारी हेमंत तिवारी और मनीष व्यास को दी गईबैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुनील त्रिवेदी, सुरेश उपाध्याय, राघवेंद्र व्यास, यशेष वशिष्ठ, आलोक नागर, राकेश शर्मा, मुरली मनोहर पाराशन, रोहित व्यास, अरुण पोतदार, संजय उपाध्याय, जयप्रकाश शर्मा, रामजी त्रिपाठी, राजेश शर्मा, दीपक नागर, अग्निवेश पांडे, रितेश तिवारी, संतोष शर्मा, सुनील नागर, नंदू शर्मा, सीमा सारस्वत, रमा व्यास, ज्योति बर्वे, गुड्डो शुक्ला एवं अर्चना शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।