नोहलेश्वर महोत्सव के अंतर्गत विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दमोह। दमोह जिले के नोहटा स्थित प्राचीन नोहलेश्वर मंदिर परिसर में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में 5 से 15 फरवरी तक नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर कृष्णभाव फाउंडेशन के तत्वावधान में, राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सौजन्य एवं आर.पी. फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर (भोपाल) द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल से आए अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की।शिविर के दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ हृदय रोग, मधुमेह, नेत्र रोग, हड्डी रोग, महिला रोग एवं बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। आयोजकों ने बताया कि 7 फरवरी को भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया, मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जांच के दौरान जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा के माध्यम से भोपाल रेफर किए जाने की समुचित व्यवस्था भी की गई।इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा कीसच्ची भावना का प्रतीक है। ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों से आमजन को समय पर जांच, उपचार और परामर्श मिल रहा है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की दिशा में एक सशक्त कदम है।उन्होंने आगे कहा कि नोहलेश्वर मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है। नोहलेश्वर महोत्सव के माध्यम से बुंदेली संस्कृति, लोककला और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। हमारी लोकसंस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नोहलेश्वर महोत्सव वास्तव में सेवा और संस्कृति का संगम है।महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नोहटा जैसे ऐतिहासिक स्थल को सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़कर स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में नोहलेश्वर महोत्सव को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। जनसेवा और जनसंस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजनों में जनता की सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, कलाकारों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Australia में सिख युवक पर नस्लीय हमला, जिम के बाहर मारपीट
मंच पर हंगामा: गायक Masoom Sharma ने पूर्व सरपंच को उतारा
MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं