निवाड़ी जिले के स्कूलों में मध्यान्ह भोजन घोटाला उजागर
निवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि बच्चों को घटिया और नाममात्र का खाना परोसा जा रहा है। मामला पृथ्वीपुर कस्बे के बिंदपुरा स्कूल का है, जहां 160 बच्चों के लिए सिर्फ 2 किलो आलू की सब्जी और आधा किलो दाल बनाए जाने का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि नगर परिषद पृथ्वीपुर की अध्यक्ष नीलू खटीक और नगर परिषद के सीएमओ महमूद हसन औचक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जो स्थिति सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। इतने कम राशन में बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था, जिससे भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।निरीक्षण का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें खुद सीएमओ महमूद हसन थाली हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ग्रामीण और अभिभावक घटिया भोजन को लेकर खुलकर शिकायत करते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बच्चों के निवाले से कौन खेल रहा है और दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।इस मामले में जब नगर परिषद सीएमओ महमूद हसन से बात की गई, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। उनका कहना है कि वे नगर परिषद अध्यक्ष के साथ बिंदपुराक्षेत्र में स्कूल और मोहल्ले की सफाई के निरीक्षण के लिए गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मध्यान्ह भोजन को लेकर शिकायत की, जिसके बाद स्कूल में जाकर भोजन की जांच की गई। उन्होंने बताया कि उस समय बच्चों की उपस्थिति कम थी। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेन्यू के अनुसार भोजन बनाया जाए और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए।अब देखने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन इस मामले में कब और क्या सख्त कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी सिर्फ कागजी निर्देशों तक सीमित रह जाएगा।

इंदौर में 12 घंटे के अंतराल में चाची-भतीजी की दुखद मौत
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद