कंपनी परिसर में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, 48 घंटे से था लापता
मथुरा | राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वास्तिक कंपनी के परिसर में एक कर्मचारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विजेंद्र पुत्र ज्ञानी (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी हरियाणा, के रूप में हुई है। विजेंद्र कंपनी के क्वालिटी डिपार्टमेंट में पिछले करीब 18 वर्षों से चेकर के पद पर कार्यरत थे।परिजनों के अनुसार, विजेंद्र रोज़ की तरह सुबह करीब 7:55 बजे ड्यूटी के लिए कंपनी पहुंचे थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।अगली सुबह परिजन कंपनी पहुंचे और प्रबंधन व कर्मचारियों से जानकारी ली, लेकिन वहां भी कोई ठोस सूचना नहीं मिल सकी। इसके बाद कंपनी के जीएम और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर परिसर में तलाश शुरू की गई। इसी दौरान क्वालिटी डिपार्टमेंट के एक कमरे में विजेंद्र का शव कुर्सी पर पड़ा हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कर्मचारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष कोसीकलां राजकमल, क्षेत्राधिकारी छाता, उप जिलाधिकारी छाता सहित कंपनी के मुख्य प्रबंध अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और कंपनी परिसर में भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
झारखंड में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू, मतदाता सूची का होगा बड़ा सत्यापन
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा के कुन्नी CHC में लापरवाही, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत