जिला अस्पताल में 17 वर्षीय बालक की मौत, उपचार में लापरवाही के आरोप के बाद हंगामा
खरगोन।
खरगोन जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान 17 वर्षीय बालक की मौत हो जाने के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। अचानक हुए हंगामे से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे मरीजों, चिकित्सकों और स्टाफ में भी डर का माहौल देखा गया।मेडिकल वार्ड से मिली जानकारी के अनुसार पीपरीपाल निवासी अरुण पिता पातलिया डावर (17) को सुबह बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं भगवानपुरा विधायक केदार डावर भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों व मौजूद लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। स्थिति सामान्य होने के बाद अस्पताल का कामकाज फिर से शुरू हो सका।इस मामले में चिकित्सक डॉ. पवन पाटीदार ने बताया कि अरुण की किडनी और ब्लड में गंभीर संक्रमण था, साथ ही उसका शुगर लेवल भी काफी बढ़ा हुआ था। इन्हीं कारणों से उसकी मौत हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई और लगाए गए आरोप निराधार हैं।

डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत